Do और Does का प्रयोग कब करते हैं? – Do Does Use In Hindi – डिटेल में सीखे

 Do and Does को लेकर हमारे मन में काफी सवाल आते है की Do Does Use कैसे करेंगे और इसके क्या Rule होंगे। या फिर आप सर्च करते होंगे कि Difference Between Do and Does या Worksheet, Examples, PDF और Sentences आदि। 

आज आपको इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में मिलने वाला है और यह हमारा वादा है आपसे कि आज आपको Do or Does का इस्तेमाल अच्छे से आ जाएगा और इस आर्टिकल में हम आपको हर एक चीज बड़े ही गहराई के साथ और उदाहरणों के साथ समझाने का प्रयास करेंगे। बस आपसे एक विनती है कि आप आर्टिकल को लगन के साथ अभ्यास करते हुए धीरे-धीरे पढ़ेंगे।  

Do and Does Use and Sentences
Do and Does Use and Sentences

आर्टिकल को शुरू करने से पहले – मेरे सभी भाई बहनों और मित्रों का स्वागत है आपके अपने English Spoken Course के इस SeekhoYha.In वेबसाइट पर। 

Use of Do and Does | Do Does Use कहाँ होता है 

सिंपल प्रेजेंट टेंस ( simple present tense ) के अंतर्गत Do or Does का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें हमेशा वर्तमान समय में कोई भी काम करता है या फिर होता है तो वहां हम Do Does Use करते हैं। 
ऐसा जरूरी नहीं है कि वह काम वर्तमान में भी लगातार चल रहा हो अगर कोई व्यक्ति काम प्रत्येक दिन, हफ्ते में एक बार या साल में एक बार करता हो तो उस परिस्थिति में हमें Do and Does इस्तेमाल करना होता है। 
अगर हम इसे और साधारण तरीके से समझे तो इसका इस्तेमाल हमेशा आदत वाले कार्यों में किया जाता है जिसे प्रत्येक दिन या किसी समय अंतराल में हमेशा करते हैं। 
रोहित फ़ोन चलाता है 
ऊपर दिए गए वाक्य को देख कर आपको यह आसानी से समझ आ रहा होगा कि रोहित फोन चलाता है पर इसमें ऐसा नहीं कहा गया की रोहित अभी-अभी फोन चला रहा है बल्कि रोहित किसी समय अंतराल में फोन का इस्तेमाल करता है। 

Do Does Sentence बनाने के लिए सूत्र

दोस्तों अंग्रेजी में Do Does Sentences बनाने के लिए कुछ फार्मूले हैं जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है जिसमें सकारात्मक लाइनों को बनाते समय Do or Does को वाक्यों में नहीं दिखाया जाता है बल्कि हमेशा Verb के साथ S/ES लगा दिया जाता है। 
अगर हम बात करें नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों में तो वहां लाइनों को बनाने के लिए हमें Do Does का इस्तेमाल कर्ता के अनुसार करना पड़ता है। 
  • Sub + V(1) + S/Es + Object
  • Sub + Do या Does + Not + V(1) + Object
  • Do या Does + Sub + V(1) + Object
  • Do या Does + Sub + Not + V(1) + Object
  • Wh Family + Do या Does + Sub + Not + V(1) + Object


कर्ता के अनुसार Do और Does का प्रयोग

दोस्तों हर एक चाहे क्रियाओं की तरह ही डु और डस का प्रयोग भी कर्ता के अनुसार किया जाता है जिसमें Do का प्रयोग बहुवचन कर्ता के साथ किया जाता है जिसमे काम करने वाला व्यक्ति दो या फिर 2 से ज्यादा की संख्या में होते हैं। 
Does का प्रयोग हमेशा एक वचन कर्ता के साथ किया जाता है जिसमें काम को अंजाम देने वाले व्यक्ति की संख्या एक में होती है अर्थात अगर कर्ता अकेला होता है तो हम Does का प्रयोग करते हैं। 

Does का इस्तेमाल सिंगुलर संज्ञा या कर्ता के लिए

  • He
  • She
  • It
  • Singular Noun
See also  Daily Use English Words With Hindi Meaning | रोजाना यूज वाले शब्द

Do का इस्तेमाल प्लुरल संज्ञा या कर्ता के लिए

  • I
  • You
  • We
  • They
  • Plural Noun

Verb के साथ IES, S ES Use करने का नियम

अगर अंग्रेजी के किसी भी शब्द के अंत में नीचे दिए गए अक्षर आते हैं तो वहां उस शब्द के अंत में ES का प्रयोग होगा अगर नीचे दिए गए अक्षर नहीं आते हैं तो का प्रयोग होगा और अंग्रेजी के वह शब्द जिनके अंत से होते हैं वहां हम Y को हटाकर इसकी जगह IES और प्रयोग करते हैं। 

SS, CH, SH, Z, O और X

उदाहरण:-

  • Watch – Watches
  • Possess – Possesses
  • Punish – Punishes
  • Cry – Cries
  • Worry – Worries

Do Does Sentence Examples

मेरी आप सभी से विनती है कि आप नीचे दिए गए सभी Do Does Sentences को अपनी कॉपी में लिख लिख कर प्रैक्टिस करेंगे जिससे हमारा यह मानना है कि आपको ऐसा करने से अंग्रेजी जल्दी आ जाएगी। 

Positive Sentences

  • सोनू काम करता है 👉 Sonu works.
  • आप परेशान करते हो 👉 You bother.
  • आप सभी झूठ बोलते हो 👉 All of you lie.
  • हम में से 5 लोग अंग्रेजी सीखते हैं 👉 5 of use learn english.
  • यह आवाज करता है 👉 It sounds.

Negative Sentences

सोनू काम नहीं करता है  👉 Sonu does not work.
दीपिका नहीं पढ़ती है 👉 Deepika does not study.
वे कंप्यूटर नहीं चलाते हैं 👉 They do not use the Computer.
हम दोनों शाम को नहीं पढ़ते हैं 👉 Both of use do not read at evening.
हमें से कुछ लोग झूठ नहीं बोलते हैं 👉 Some of us do not lie.

Interrogative Sentences 

क्या सोनू काम नहीं करता है? 👉 Does Sonu not work?
क्या दीपक राजोरी गार्डन जाता है? 👉 Does Deepak go to Rajouri Garden?
क्या हम सुबह पढ़ते हैं? 👉 Do we study at morning?
क्या यह कीड़े आवाज करते हैं? 👉 Do these insects sound?
क्या आप लोग अंग्रेजी सीखते हो? 👉 Do you learn english?

WH Family Sentences Using Do and Does

आप लोग देव एकेडमी क्यों जाते हो?👉 Why do you go to Dev Academy?
पक्षिया क्यों उड़ते हैं? 👉 Why Do Birds fly?
आप भगवान को कैसे बुलाते हो? 👉 How do you call God?
सूरज कब चमकता है 👉 When Does the Sun shine?
आप बातें कब करते हो? 👉 When do you talk?

Do and Does Worksheet for Practice | Do Does प्रैक्टिस के लिए कुछ वाक्य

दोस्तों नीचे जितने भी वाक्य दिए गए हैं उन सभी का अभ्यास जरूर करें और यह सभी प्रक्रिया अपने कॉपी पर लिख कर करें। 
  1. आप हमेशा अंग्रेजी पढ़ाते हो
  2. भूकंप अक्सर नेपाल के अंदर आता है
  3. वे लोग दीपावली पर बहुत मस्ती करते हैं
  4. 3000 बच्चे राजधानी कॉलेज आते हैं
  5. रोहित धूप में बाइक चलाता है
  6. आप लोग सही तरह से मेहनत नहीं करते हो
  7. जानवर अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं
  8. रोहित और दीपक बहुत जल्दी भूल जाते हैं
  9. आप अक्सर इस कुर्सी पर नहीं बैठते हैं
  10. उन्हें समझाने के लिए हमें बहुत सोचना पड़ता है
  11. आपके समाज के लोग क्या कहते हैं?
  12. अक्षर पी को दबाने पर क्या होता है?
  13. आपने से कुछ लोग समझने का भी प्रयास नहीं करते है
  14. मैं रात को पढ़ते पढ़ते सो जाता हूं
  15. रोहित सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने की कोशिश क्यों नहीं करता है?
  16. छुट्टियों में लोग अपने घर जाते हैं
  17. यह पंखा गर्म हवा देता है
  18. सरकारी कर्मचारी अच्छे से बात नहीं करते हैं
  19. हम लोग डिजिटल मार्केटिंग क्यों सीखते हैं?
  20. रोहित को गणित के सवाल करने में मजा क्यों नहीं आता है?
See also  Daily Use English Words With Hindi Meaning - Useful Phrases

Do and Does Worksheet Practice 1 ( Translation )

  1. you always teach english
  2. Earthquakes occur frequently in Nepal.
  3. They have a lot of fun on Diwali
  4. 3000 children come to Rajdhani College
  5. Rohit rides a bike in the sun
  6. you guys don’t work hard enough
  7. animals don’t use their brains
  8. Rohit and Deepak forget very quickly
  9. You don’t sit on this chair often
  10. We have to think a lot to make them understand
  11. What do the people of your society say?
  12. What happens when you press the letter P?
  13. Some of you don’t even try to understand
  14. I fall asleep while reading at night
  15. Why doesn’t Rohit try to fill out government job forms?
  16. people go to their homes during holidays
  17. This fan gives hot air
  18. government employees don’t talk well
  19. Why do we learn digital marketing?
  20. Why does Rohit not enjoy doing mathematics problems?

Do and Does Worksheet Practice 2

  1. आप विद्यालय जाते हो
  2. अक्षय पढ़ाई नहीं करता है
  3. हम आपके घर नहीं जाते हैं
  4. तुम मुझे नहीं समझते हो
  5. रोहित और सोनू छलांग लगाते हैं
  6. वह टीवी देखती है
  7. मैं अंग्रेजी सीखता हूं
  8. आप हर समय कागज पलटते हो
  9. मोहिनी अच्छा खाना बनाती है
  10. क्या तुम कार चलाते हो ?

Do and Does Worksheet Practice 2 ( Transaltion )

  1. you go to school
  2. Akshay does not study
  3. we don’t go to your house
  4. you don’t understand me
  5. Rohit and Sonu jump
  6. she watches tv
  7. i learn english
  8. you turn papers all the time
  9. Mohini cooks good food
  10. Do you drive a car?

Do and Does Worksheet Practice 3

  1. वह नहीं रोती है
  2. इन दिनों बारिश नहीं होती है
  3. वह पूजा करती है
  4. आप सफाई करते हो
  5. हम इसका प्रयोग करते हैं
  6. कुछ लोग कंप्यूटर सिखाते हैं
  7. अक्सर वह मेरे साथ खाना खाता है
  8. मैं इसे महसूस करता हूं
  9. वह हमेशा यह भूल जाता है
  10. तुम पौधों को पानी नहीं देते हो
See also  3000+ Daily Use English Words With Hindi Meaning PDF - SeekhoYha

Do and Does Worksheet Practice 3 ( Translation )

  1. she doesn’t cry
  2. It does not rain these days.
  3. She worships.
  4. You clean.
  5. We use it.
  6. Some people teach computers.
  7. Often he eats food with me.
  8. I feel it.
  9. He always forgets this.
  10. You don’t water the plants.

आज आपने क्या सीखा

आज आपने देखा कि हम किस प्रकार से अंग्रेजी के अंदर Do and Does का प्रयोग करते हैं और आपने यह महसूस किया होगा कि हम इसका प्रयोग करके अंग्रेजी के आदत वाले लाइनों को बना सकते हैं और उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद भी आया होगा। 
अगर आपको हमारे इस आर्टिकल कुछ भी सीखने को मिला हो तो इसे लाइक जरुर करना और हमें आर्टिकल लिखने के लिए अपने प्यारे प्यारे कमेंट के साथ उत्साहित करते रहना। 
अगर आप हमसे कुछ भी पूछना चाहते हैं तो आप सीधे नीचे कमेंट या फिर कांटेक्ट कर सकते हैं हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे और ऐसा करने में हमें खुशी भी होगी। 
यह भी पढ़ें!